तुमगाँव : ढाबा में जमकर तोड़फोड़ कर परिवार के साथ की मारपीट
तुमगाँव थाना अंतर्गत बिहारी ढाबा के सामने ढाबा में जमकर तोड़फोड़ कर परिवार के साथ की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जितेन्द्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि NH 53 तुमगांव ओवरब्रीज के आगे उसका बिहारी ढाबा है जहां वह अपने परिवार के साथ ढाबा होटल का व्यवसाय करता है, 20 जुलाई 2022 को उसका छोटा लड़का निखिल गुप्ता ढाबा से एक्टीवा क्रमांक CG 06 GW 5238 से नयापारा महासमुन्द घर जा रहा था, शाम लगभग 04.30 बजे गाडाघाट मोड के पास कुछ लडके उसके लडके को कट मारकर एक्टीवा चला रहा है कहकर गाली गलौच करने लगे, उसके पुत्र के मना करने पर हांथापाई किये जिसकी जानकारी उसके लडके निखिल ने फोन से उसे दिया तो वह अपने कार से अपने पुत्र प्रिंस गुप्ता एवं ढाबा के कर्मचारी लखविंदर सिंह के साथ गाडाघाट गया और दोनो पक्षों को आपसी समझौता कराकर अपने बेटे निखिल गुप्ता को साथ लेकर ढाबा वापस आ गया कि शाम 05.15 बजे कुछ लडके मोटर सायकल से आये.
लड़के समीर खान, सन्नी ठाकुर, अजय सभी निवासी नयापारा महासमुन्द को वह जानता पहचानता है, अपने साथियों के आकर एक्टीवा क्रमांक CG 06 GW 5238, फ्रीज, टीवी को तोड़फोड कर उसे एवं उसके पुत्र निखिल, प्रिंस एवं उसकी पत्नि अनिता गुप्ता को डण्डा एवं राड से मारपीट करते हुए गंदी गंदी गाली गुप्तार किये। मारपीट से उसके सिर में, निखिल के हांथ एवं पैर में, प्रिंस के पीठ, कमर एवं पेट में तथा उसकी पत्नि अनिता गुप्ता के पीठ में चोंट आई है। मारपीट के बाद सभी जाते जाते रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दिये हैं, घटना को लखविंदर सिंह, संचीत गुप्ता देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।