पेट दर्द होने पर इलाज कराने गयी युवती से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्ट... - CG Sandesh

पेट दर्द होने पर इलाज कराने गयी युवती से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

कोंडागांव जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार, केशकाल क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में इलाज कराने पहुंची युवती ने डॉक्टर पर इलाज के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर धनोरा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रार्थिया ने धनोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेट दर्द होने पर वह दोपहर अपने परिजन के साथ इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा गई थी. अस्पताल में डॉक्टर सुधांषु शेखर साहू को युवती के ने पेट में दर्द की बात बताई. युवती का आरोप है कि इस पर डॉक्टर ने बोला मैं चेक करता हूं. युवती का कहना है कि डॉक्टर पेट दर्द की जांच करते हुए पीड़िता के शरीर को गलत नीयत और तरीके से छुआ. 

पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने जाँच के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की है. जिससे पीड़िता को बुरा लगने पर अपने परिजन को डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने के संबंध में बताई. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर सुधांषु शेखर साहू, उम्र 58 वर्ष, सीएचसी धनोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें