बसना : बेल्डीहपठार से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
बसना पुलिस को 21 जुलाई 2022 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बेल्डीहपठार में आरोपी घनश्याम मिरी पिता नेहरू लाल मिरी उम्र 20 साल निवासी बेल्डीह पठार के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में सफेद कलर का चार झिल्ली सभी में 05, 05 लिटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 20 लीटर कीमती 4000 रूपये जप्ती कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें