बसना : खाद की कमी व भंडारण न होने के विरोध में सोसाइटी में ए... - CG Sandesh

बसना : खाद की कमी व भंडारण न होने के विरोध में सोसाइटी में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर किया गया तालाबंदी

भाजपा प्रदेश नेतृत्व किसानमोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीश्यामबिहारी जयसवाल के अह्वान व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा दुबेलाल साहू के नेतृत्व में महासमुन्द जिले के सभी सोसाइटियों में खाद की कमी व भंडारण न होने की विरोध में जिलेभर की सभी सोसाइटियों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी किया गया।

इसी तारतम्य में गढ़फुलझर सोसायटी में भी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया एवं समिति प्रबंधक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,  मण्डल अध्यक्ष माधव साव, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मण्डल महामंत्रीद्वय प्रहलाद साहु, नरेन्द्र साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, जसवीर सिंह राजु, खिरसागर यादव, यशवंत बरिहा, विरेन्द्र निषाद, सुधारु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें