महासमुंद : 30 बेरोजगारों का सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर पद के लिए हुआ चयन
महासमुन्द
: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 जुलाई को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ए.ओ. लारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टेंगो सिक्यूरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 20-20 पद के लिए कुल 40 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें नियोजक द्वारा कुल 30 आवेदकों का सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के पद के लिए चयन किया गया। साक्षात्कार में उपस्थित आवेदकों को जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक लारी ने कैरियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें