महासमुंद : 24 जुलाई को जिले में होगा टीकाकरण महाअभियान - CG Sandesh

महासमुंद : 24 जुलाई को जिले में होगा टीकाकरण महाअभियान

कलेक्टर क्षीरसागर ने आम नागरिकों से टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने का किया आग्रह

टीकाकरण महाअभियान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा

महासमुंद : शासन द्वारा वर्तमान में 18 से 59 आयु वर्ग हेतु 75 दिनों तक निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगाए जाने संबंधी आदेश को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों की ली गई बैठक में निर्देशित किया। उन्होंने जिले के समस्त हितग्राहियों को शत-प्रतिशत टीकाकृत (प्रथम, द्वितीय एवं प्रकॉशन डोज) किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ख़ास तैयारियाँ की गई है तथा रविवार 24 जुलाई को जिले में कोविड टीकाकरण महा-अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन एक लाख से अधिक लोगों को टीकाकृत किया जाना है। जिसके लिए कोविड टीकाकरण महा-अभियान को सफल बनाने के लिए दायित्व निर्धारित किया गया है।

इनमें पुलिस विभाग को प्रत्येक चौक चौराहों व पेट्रोलिंग के दौरान मेगा फोन के माध्यम से टीकाकरण महाअभियान के जानकारी पहुंचाने, पंचायत विभाग को समस्त सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने, टीकाकरण सत्र स्थल पर सभी लोगों को एकत्रित तथा आवश्यकतानुसार वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने। राजस्व विभाग को महाअभियान के 2 दिवस पूर्व कोटवार के माध्यम से सुबह-शाम मुनादी सुनिश्चित कराने, टीकाकरण सत्र स्थल के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों को टीकाकरण स्थल तक पहुंचाने एवं आगनबाड़ी में उपस्थित होने वाले माताओं के माध्यम से उनके परिवार वालों को टीकाकृत के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार स्कूल विभाग को टीकाकरण महाअभियान से पहले प्रत्येक स्कूल के माध्यम से प्रीकॉशन डोज के लिए जागरूकता रैली का आयोजन करने एवं विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने की सलाह देने तथा प्रत्येक सत्र स्थल पर निरीक्षण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए शिक्षक की ड्यूटी लगाने, वन विभाग को पंचायत स्तर पर बनी समितियों के साथ घर-घर पहुंचकर टीकाकरण जागरूकता अभियान तथा आवश्यकतानुसार टीकाकरण सत्र स्थल हेतु हितग्राहियों का मोबिलाईजेशन करने, खाद्य विभाग को पीडीएस व उचित मूल्य की दुकान पर आने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने, मितानिन कार्यक्रम ब्लॉक समन्यक, मितानीन प्रशिक्षक व मितानिनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण सत्र स्थल तक पहुंचाने का कार्य, नगरीय निकाय के अधिकारियों को कर्मचारियों के माध्यम से कोविड टीकाकरण संबंधी जानकारी सभी वार्डों में पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करने, टीकाकरण सत्र हेतु स्थल की सुविधा सुनिश्चित करने, आदिम जाति कल्याण विभाग को हॉस्टल अधीक्षकों द्वारा हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके परिवारजनों को टीकाकरण कराने की सलाह देने, कृषि विभाग को मंडियों व समितियों के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाने, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, स्काउट गाईड, रेडक्रास, एनजीओ को नुक्कड़ नाटक, रैली, सोशल मीडिया, घर-घर पहुंच जागरूकता अभियान, स्वयं सेवकों व युवा मंडलों के साथ जागरूकता संबंधी बैठक करने, एनआरएलएम., एसआरएलएम को महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान एवं टीकाकरण स्थल पर हितग्राहियों को एकत्रित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को सभी सत्र स्थल पर वैक्सिन, टैक्सीनेटर वैरिफायर की व्यवस्था करने, समस्त आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, समय से टीकाकरण प्रारंभ कराने एवं उनका सतत् मॉनिटरिंग, सभी हितग्राहियों का डाटा कोविड पोर्टल में अपडेट करने, किसी भी प्रकार के प्रतिकूल घटना के लिए चिकित्सा दल आवश्यक दवाईयों, एम्बुलेंस आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कोविड टीकाकरण के लिए अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण कराएं एवं टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें