शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण 3 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण जिले के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें जनपद पंचायत बेमेतरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत केंवाछी के सचिव नान्हूराम साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोघरा के सचिव जितेन्द्र राजपुत एवं जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनियारी के सचिव शिवपुरी गोस्वामी शामिल है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा यह निलंबन आदेश जारी किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें