प्राचार्य निलंबित :  छात्रा से 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में ... - CG Sandesh

प्राचार्य निलंबित : छात्रा से 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के अनुमति देने तथा परीक्षा में पास के नाम पर की थी पैसों की मांग

सरगुजा संभाग के आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर के प्रस्ताव पर शासकीय उच्चतर माध्यिक विद्यालय चन्द्रमेंढ़ा के प्राचार्य अरूण पांडेय को निलंबित किया है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया है। निलंबित अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। ज्ञातव्य है कि प्राचार्य अरूण पांडेय द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के अनुमति देने तथा उन्हें परीक्षा में पास के नाम पर पैसे की मांग की गई थी। जिसके फलस्वरूप उनके विरूद्ध थाना झिलमिली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें