सरायपाली : पति-पत्नी की गला घोंटकर हत्या, घर में बाहर से ताल... - CG Sandesh

सरायपाली : पति-पत्नी की गला घोंटकर हत्या, घर में बाहर से ताला लगाकर भागा अज्ञात आरोपी

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम संतपाली में 21 जुलाई की शाम करीब 7 बजे पति-पत्नी की लाश मिलने से आस-पास सनसनी फ़ैल गयी थी वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

पुलिस ने मर्ग का जांच किया, 21 जुलाई 2022 को ग्राम संतपाली के कोटवार दयालाल चौहान ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके गांव संतपाली के इंदिरानगर में रोड किनारे कलपराम भोई का कच्चा मकान है. मकान में बाहर से ताला लगा हुआ है और अंदर से बदबू आ रही है. सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर पुलिस घटनास्थल पहुंची.

पुलिस ने गवाहों एवं ग्रामीणों के समक्ष ताला तोड़कर कमरा अंदर प्रवेश किया. कमरे में दो अलग-अलग खाट पर एक पुरूष एवं एक महिला मृत हालत में पड़े हुए थे. ग्रामीणों ने मृतक को कलपराम भोई व मृतिका का नाम उसकी पत्नि सादवती भोई के रूप में पहचान किया. बारिकी से निरीक्षण करने पर पुलिस ने देखा कि दोनों मृतकों के जीभ बाहर निकला हुआ है, गले में निशान हैं. संभवत: किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों का गला घोटकर हत्या कर बाहर से ताला लगाकर भाग जाना प्रतीत होता है. रात्रि होने से शव पंचनामा कार्यवाही नहीं हो पाया. रात्रि शव सुरक्षा हेतु बल लगाया गया.

दूसरे दिन 22 जुलाई को सीन ऑफ क्राइम रायपुर की टीम आने पर उनको लेकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों व ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर बारिकी से निरीक्षण किया. सीन ऑफ क्राइम टीम रायपुर के विशेषज्ञ द्वारा गला घोंटकर हत्या करने की आशंका व्यक्त किया गया. जिसके बाद शव पंचनामा कार्यवाही व शव का PM कराया गया. डॉक्टर ने भी मौखिक रूप से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका व्यक्त किया. घटनास्थल निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्य ,गवाहों के कथन के आधार पर प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलपराम भोई एवं उसकी पत्नि सादवती भोई का गला घोंटकर हत्या करना पाये जाने एवं साक्ष्य छुपाने का अपराधिक सबूत मिलने पर अपराध धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें