तुमगाँव : कचरा फेंकने को लेकर महिला से गला व बाल को पकड़कर क... - CG Sandesh

तुमगाँव : कचरा फेंकने को लेकर महिला से गला व बाल को पकड़कर की मारपीट

तुमगाँव थाना अंर्तगत वार्ड क्रं. 09 नगर पंचायत तुमगांव में कचरा फेंकने को लेकर महिला से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

धनेश्वरी साहू ने बतायी कि वह वर्तमान में आवास योजना के तहत मकान निर्माण हो रहा है। उसके मकान के सामने अभी गिट्टी रखा है। जिसमें मोहल्ले के भोलाराम के घर से कचरा को लाकर गिट्टी में डाल दिया करता था जिसे 21 जुलाई 2022 को उसके द्वारा मना करने पर वह गली में फेंक रहा हूं तु कौन होती है मना करने वाले कहकर अपमानजनक अश्लील गाली गलौच भोलाराम साहू, द्वारा करने लगा इतने में भोलाराम का लड़का पीछे से आया और गला दबाकर बाल को पकड़कर मारपीट किया है। झगडा लडाई को मोहल्ले के भूपेन्द्र साहू तथा मेरी पुत्री भूमिका साहू देखे सुने बीच बचाव किये हैं ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें