सरायपाली : टीकाकरण महा अभियान 24 जुलाई को एसडीएम का नारा  "प... - CG Sandesh

सरायपाली : टीकाकरण महा अभियान 24 जुलाई को एसडीएम का नारा "प्रयास हमारा सहयोग आम जनता" का

कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देशन में महासमुंद जिला में 18 से 59 आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने हेतु 24 जुलाई को टीकाकरण महा अभियान विकासखंड सरायपाली में भी चलाया जाएगा इस संबंध में एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी. बी. कोसरिया, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे का मीटिंग लिया जिसमें वैक्सीन स्टॉक, मानव संसाधन की उपलब्धता व विशेष प्रचार प्रसार का जानकारी लिया गया । एसडीएम मैडम के द्वारा पूर्व में चलाया गए कोरोना टीकाकरण अभियान जिसमें  महासमुंद जिला में विकासखंड सरायपाली प्रथम रहा के सफलता के आधार पर "प्रयास हमारा सहयोग आम जनता का" नारे के साथ 24 जुलाई को महा टीकाकरण अभियान में सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं मैदानी स्तर के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पटवारी,पंचायत सचिव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन व कोटवार से आपस में समन्वय बना कर इस टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें