महासमुंद : प्री -मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास टीकाकरण - CG Sandesh

महासमुंद : प्री -मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास टीकाकरण

23 जुलाई को जिला मुख्यालय महासमुन्द स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के समन्वय से कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत् कुल 101 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 50 व्यक्तियों को बूस्टर / प्रीकाशन डोज लगाया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के 51 छात्र - छात्राओं का भी टीकारण शिविर में किया गया। उक्त आयोजन के लिये कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास महासमुन्द ) से 20 जुलाई को महासमुन्द विकासखंड के समस्त छात्रावास अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया था। श्री एल0आर0कुर्रे सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास महासमुन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन समस्त ग्रामों में भी कोविड-19 टीकाकरण के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे तथा जहां विभागीय आश्रम तथा छात्रावास स्थित हैं, जिससे ग्रामवासियों को टीकाकरण का लाभ प्राप्त हो सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें