बसना : भुकेल के पास दो बाइक आपस में भिड़ी, दो घायल
थाना बसना अंतर्गत भुकेल के पास NH 53 रोड दो मोटर सायकल की आपस में भिडत, दो घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गजेन्द्र कश्यप ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई 2022 को उसके पिता जी धर्नुजय कश्यप एवं बसंत सोनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06 GW 1582 जो कि उसके नौकर पवन पाण्डे का है घर ग्राम सिंघनपुर से बसना जा रहे थे। बसंत सोनी मोटर सायकल को चला रहा था तभी रात्रि लगभग 08.00 बजे ग्राम भुकेल एनएच 53 के पास पहुंचे थे तभी पिछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटर सायकल के चालक द्वारा चालक द्वारा अपने मो0 सा0 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुऐ उसके पिता जी के मो0 सा0 क्रमांक CG06 GW 1582 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसके पिता जी एवं बसंत सोनी गिर गये उसके पिताजी को सिर में चोट लगा जिससे वह वही बेहोश हो गये एवं बसंत सोनी को साधारण चोट लगा । ठोकर मारने वाला मो0सा0 चालक भी गिर गया तब बसंत सेानी ने उसकी मो0सा0 बजाज प्लेटिना जिसका नंबर CG 06 GV 8902 को देखा है।
उक्त मो0सा0 का चालक उठकर घटना स्थल से भाग गया तब बसंत सोनी ने उसे मोबाईल से पुरी घटना की जानकारी दिया एवं वाहन चालक को नहीं पहचानना बताया लेकिन गाडी नं0 को उसे बताया था। फिर किसी राहगिर ने 108 को फोन किया तब वह बसना सरकारी असस्पताल आया जहां उसका पिता जी का प्राथमिक उपचार कर लिया गया था । सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उसके पिता जी बेहतर ईलाज हेतू महासमुन्द जिला अस्पताल रिफर किया गया जिसको उसके द्वारा बालाजी अस्पताल लेकर गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 8902 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।