सिंघोड़ा के सितारे कल्पना बेताल ने एक दिन में 360 लोगों का किया कोविड टीकाकरण
सरायपाली : खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया, विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के मार्गदर्शन में एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा के आरएमए डी. मालाकर व भरत लाल नायक के सुपरविजन में हेल्थ वेलनेस सेंटर रेहटीखोल (उड़ीसा बॉर्डर) में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कल्पना बेताल के द्वारा एक दिन में 360 लोगों को कोविड टीकाकरण करके एक कीर्तिमान बनाया है कल्पना बेताल ने एक साक्षात्कार में बताया कि एक दिन में 360 लोगों को टीकाकरण करने का प्रेरणा मुझे सरायपाली में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) नम्रता जैन से मिला जिन्होंने अपने पदस्थापना के प्रथम दिवस ही मेरे क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटकछार का दौरा करके मुझे कोविड-19 टीकाकरण कार्य में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया था जिससे प्रेरित होकर मैं इस कार्य को संपादित की हूं। यहां के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भरत लाल नायक ने बताया कि जब से विकासखंड सरायपाली का बीएमओ का प्रभार डॉक्टर बी बी कोसरिया सर को दिया गया है तब से बीएमओ सर के द्वारा नियमित रूप से फील्ड का भ्रमण कर रहे हैं जिससे स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रगति हो रहा है एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उत्साह पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस उत्कृष्ठ कार्य के लिए एसडीएम मैडम द्वारा कल्पना बेताल को हार्दिक बधाई दिया गया है.