बसना : सिटी ग्राउंड के पास 2 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गि... - CG Sandesh

बसना : सिटी ग्राउंड के पास 2 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बसना पुलिस को 23 जुलाई 2022 को पुलिस स्टाफ द्वारा सिटी ग्राउंड बसना पदमपुर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी ओडिसा पदमपुर रोड की तरफ से एक संदिग्ध काले रंग का बजाज पल्सर मो0सा0 क्रं CG 11 MB 9209 आते दिखा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिसे रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम अखिलेश देवांगन पिता जयचंद देवांगन उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं0 07 चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, तथा पिछे सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश देवांगन पिता जयचंद देवांगन उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं0 07 चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताये.

जिनके कब्जे से 1. एक भूरा रंग के बैग के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 पैकेट नमी युक्त खाकी रंग के टेप एवं प्लास्टिक झिल्ली सहीत कुल वजनी 10 किलो ग्राम जिसमें से दो प्लास्टिक डिब्बा में भरा मादक पदार्थ गांजा सेम्पल 100-100 ग्राम कुल मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी किमती 200000 रुपये 2. एक काले रंग का बजाज पल्सर मो0सा0 क्रं CG 11 MB 9209 इंजन नं. DHYWHE36460 चेचिस नं. MD2A11CY5HWE31819 कीमती करीबन 30,000 रूपये, 3. दो नग कीपैड मोबाईल कीमती 1000 रूपये 4. धारा 50 नार0 एक्ट, धारा 91 जाफौ का नोटिस 02-02 नग कुल जुमला किमती 2,30,000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 20(ख), 29 नार0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें