विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई  कोविड-19  जागरूकता रैली - CG Sandesh

विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई कोविड-19 जागरूकता रैली

शासन के आदेशानुसार प्राचार्य तारेन्द्र कुमार साहू के निर्देशानुसार गत दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी के विद्यार्थियों द्वारा कोविड 19 जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें कोरोना से बचने के लिए " वैक्सीन लगाओ, कोरोना भगाओ। " " जन जन का एक ही नारा, कोरोना मुक्त हो देश हमारा। " जैसे नारे लगाए गए। रैली के दौरान सार्वजनिक स्थानों की सफाई किया गया व मास्क वितरण भी किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लाकडाऊन के बाद यह पहला कार्यक्रम था जिसमें छात्रों का नगर गमन हुआ था। 

गांव के लोग अपने अपने घरों के दरवाजे पर, बालकनी पर रैली देखने के लिए निकले हुए थे । कार्यक्रम अधिकारी बिशिकेषन साव के अथक प्रयासों से व वरिष्ठ शिक्षक सम्पूर्णानन्द साहू, शिक्षक अरूण किशोर दास, विरेन्द्र कुमार दास, हेमराज प्रधान, ललित कुमार साहू, सुदामा साहू, साहेब लाल साव, परात्पर प्रधान,श्रीमती गायत्री प्रधान, चितरंजन यादव, सुरेन्द्र भोई, चंद्रजय प्रधान, अखिलेश बारिक, तुषार यादू, के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें