नशे में धुत रेलवे कर्मचारियों ने महिला के साथ किया गेंगरेप - CG Sandesh

नशे में धुत रेलवे कर्मचारियों ने महिला के साथ किया गेंगरेप

देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन में महिला के साथ गेंगरेप की खबर सामने आयी है. महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वारदात के वक्त सभी आरोपी नशे में थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया है कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सतीश, मंगल, विनोद और जगदीश हैं और यह सभी 30 से 35 साल के हैं. पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

दरअसल पीड़ित महिला फरीदाबाद की रहने वाली है, जिसकी उम्र करीब 30 साल है. पीड़ित महिला की आरोपियों में से एक से कुछ समय पहले जान-पहचान हुई थी. गुरुवार रात को एक आरोपी ने पीड़ित महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी बहाने से बुला लिया. इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत किया.

पीड़िता का आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर जब 2 लोगों ने उसके साथ रेप किया, जबकि 2 कर्मचारी बाहर पहरा दे रहे थे. रेलवे पुलिस को इस संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें