महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालय योजना : प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 09 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 261 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विद्यार्थी अपना आवेदन अंतिम तिथि 27 जुलाई 2022 शाम 5ः00 बजे तक जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते है। प्रवेश परीक्षा की तिथि रविवार 31 जुलाई 2022 प्रातः 9ः30 बजे से निर्धारित की गई है। परीक्षा संबंधी पात्रता, शर्ते एवं अन्य विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।