बसना : ग्राम सिंघनपुर में द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जनजातीय महिलाओं ने जताया आभार
बसना : भाजपा मण्डल बसना के ग्राम सिंघनपुर की आदिवासी महिलाओं के समक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष एवम पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी ने देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मु जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक सफ़र कि शुरुआत से लेकर देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।एवम प्रधामत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार वयक्त किया और अपने वक्तव्य में देश के सर्वोच्च पद पर मुर्मु जी के ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं NDA गठबंधन का जनजातीय महिलाओं के साथ चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल अभिमन्यु जायसवाल मनोज अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में मोदी जी के प्रति आभार वयक्त किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूप कुमारी चौधरी,रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अभिमन्यु जायसवाल,जनपद सदस्य मिठ्ठू अग्रवाल,सुरेश बारीक,मनोज अग्रवाल,आदि भाजपा कार्यकर्ता समेत अनेक आदिवासी महिलाएं उपस्थित रहे। इसकी जानकारी प्रदीप दास राजन अधिवक्ता ने दी।