महासमुंद : गुरुकुल आश्रम में पढ़ने वाले नाबालिग को मालिस कराने के बहाने कमरे में बुलाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी आचार्य गिरफ्तार
महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में स्थित गुरूकुल आश्रम में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी आचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के परिजनों ने इसकी शिकायत 25 जुलाई को थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में बताया गया है की ग्राम केंदूढार निवासी आरोपी कोमल वैष्णव उम्र 38 साल ने गुरूकुल कोसरंगी में पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे को मालिस कराने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर शारीरीक शोषण किया और डरा धमकाकर मारपीट किया. आचार्य उक्त घटना परिजनों को नहीं बताने की धमकी देकर बालकों को मारपीट भी करता था.
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल आचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के विरुद्ध 323, 506 भादवि तथा 6,10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.