ई-केवायसी सत्यापन में सरगुजा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर - CG Sandesh

ई-केवायसी सत्यापन में सरगुजा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों के ई-केवायसी में सरगुजा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। ई-केवायसी सत्यापन में यह उपलब्धि केवल 19 दिन में हासिल हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत को जाता है।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात शत-प्रतिशत ई-केवायसी समय पर पूरा करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारी को दिए थे। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी सक्रियता के साथ ई-केवायसी के कार्य में जुट गए जिसके परिणामस्वरूप बेहतर प्रगति मिली।  
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 94 प्रतिशत ई-केवायसी का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले में कुल 69 हजार 998 किसानों के आधार सत्यापित हैं जिनमें से 65 हजार 753 किसानों का ई-केवायसी पूरा हो गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें