सरायपाली : ग्राम पंचायत में चल रहे नल जल योजना के कार्य के ल... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम पंचायत में चल रहे नल जल योजना के कार्य के लिए आये व्यक्ति ने किया बलात्कार

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने 25 जुलाई को इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत में बताया गया है की ग्राम पंचायत में चल रहे नल जल योजना के कार्य के लिए बाहरी ठेकेदार के लोग काम करने आये थे, उन्हीं लोगों में से कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया, जिससे युवती गर्भवती हो गयी.

रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध क्र. 0/22 धारा 376, 2 (द) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर असल नंबरी हेतु थाना सरायपाली भेजा गया. पुलिस ने मामले की रिर्पोट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें