बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर कि बैठक सम्पन्न
26 जुलाई को भाजपा मण्डल गढ़फुलझर की बैठक ग्राम बरोली में सम्पन्न हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जानकारी देने के लिए मण्डल के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। बैठक कि शुरुआत में त्रिपाठी ने क्षेत्र वासियों को हरियाली त्योहार की शुभकामनाएं देकर एवं द्रोपदी मुर्मु के जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देकर की।
इस बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव मनाने हेतु दिशानिर्देश देने के लिए मण्डल कार्यकारिणी सहित स्थानीय समिति के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में त्रिपाठी जी ने जानकारी देते हुए कहा कि मण्डल के प्रत्येक बुथ में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रत्येक घर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराया जाएगा इसके लिए पार्टी की ओर से झंडों की व्यवस्था कि जाएगी और इसके अलावा त्रिपाठी ने मण्डल कार्यकर्ताओं को झंडे कि व्यवस्था करने कि अपील की जिसे कार्यकर्ताओं ने सहर्ष स्वीकार किया। जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे ने 250, जितेन्द्र त्रिपाठी जी ने 100, मण्डल अध्यक्ष माधव साव जी ने 50 मण्डल महामंत्री प्रहलाद साहु ने 50,नरेन्द्र साहु ने 50, मण्डल उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा ने 30, निमित्त साहू ने 25, हलधर साव 25, मंडल मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त 10, रायसिंह ठाकुर 10, बाबुलाल कांशी ने 10, भावेश साव जी ने 10, गौरचंद्र 10, रामकुमार सिंह ने 10 झंडे इसके साथ साथ मण्डल के अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान करने कि घोषणा की। इन घोषणाओं पर जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
सभी स्थानीय समिति के अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए त्रिपाठी जी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु के विजयी होने पर अपने अपने बुथों पर विजय जुलूस निकाल कर जुलूस को एक सभा के रूप में परिवर्तित कर सभा को संबोधित करने को कहा। जिला संगठन ने जिले के चारों विधानसभाओं में स्थानीय विधायकों को कांग्रेस के घोषणाओं को याद दिलाने के लिए गंगा जल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बुथों में कलश में गंगा जल लेकर रैली निकाली जाएगी और यह रैली कलश को लेकर अपने अपने विधानसभा मुख्यालय में पहुंचेगी और विधायक को गंगा जल भरा कलश प्रदान करते हुए उनकी पार्टी के द्वारा किए घोषणाओं को याद दिलाया जाएगा इसके लिए तिथि और समय जिला संगठन के द्वारा तय किए जाते ही बुथ अध्यक्षों को जानकारी देकर कलश उपलब्ध करा दी जाएगी।यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने दी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी , मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मण्डल महामंत्रीद्वय प्रहलाद साहु, नरेन्द्र साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष गौरवचंद प्रधान, भावेश साव, अजा उपाध्यक्ष बाबूलाल काशी, हलधर साव, युमो महामंत्री निमित साहू, अजय कुमार बारिक, शंकरलाल निषाद, दिलीप कुमार निषाद, अविनाश पांडे, रायसिंह ठाकुर, दीनबंधु पांडे, जयसिंग सिदार, कमल नायक, प्रलाप नायक, लेखराम बंजारा, इंद्रजीत नायक, लेखराम पटेल के साथ- साथ मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त मीडिया मंडल मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त द्वारा दी गई।