प्रदेश में एक बार फिर हाथियों ने मचाया उत्पात, 10 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी
कवर्धा। बीते महीनों में उत्पात मचाने के बाद हाथी एक बार फिर वापस कवर्धा लौट उत्पात मचाने आए हैं। वन मंडल के अंतर्गत गांवों में हाथियों द्वारा फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के तरेगांव जंगल में 6 हाथियों के दल मौजूद हैं। तरेगांव जंगल के ग्रामीणों का हाथियों के उत्पात मचाने से बुरा हाल है।
हाथियों के दल ने तरेगांव रेंज के ग्राम गभोडा में पहुंच मकानों और बाड़ी के रखे अनाजों को भी नुकसान पहुँचाया था। वन विभाग ने 10 से अधिक गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। हाथियों के दल ने ग्रामीणों के 4 मकानों को पूरी तरह से धवस्त कर दिया। वन विभाग, कवर्धा दाखिल हाथियों पर पैनी नजर रखी हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें