महासमुंद : ग्राम पंचायत पचरी के पुनीतराम का बनेगा मनरेगा जॉब... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम पंचायत पचरी के पुनीतराम का बनेगा मनरेगा जॉब कार्ड

महासमुंद : ग्राम पंचायत पचरी पुनीतराम टंडन का जल्द ही मनरेगा जॉब कार्ड बनेगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.आलोक के संज्ञान में आते ही उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और ग्राम सचिव से पूरी जानकारी ली। जानकारी में बताया गया कि पचरी के पुनीतराम विगत कई 6/7 वर्षों से पड़ोसी राज्य ओड़िसा चले गए थे। अब कुछ दिन पहले गाँव अपने भाई के पास कामकाज और खेतीबाड़ी काम से आए है। उनके पास परिचय पत्र है। आधार कार्ड बनवाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से प्रमाण पत्र बनाकर उनका आधार कार्ड भी बन जाएगा।

खाध अधिकारी ने बताया कि उन्हें पंचायत सचिव ने बताया कि आवेदक खुद आधार कार्ड बनाना नही चाहता जिस कारण उनका राशनकार्ड जारी नही किया गया है। यदि आवेदक अपना एवं अपने परिवार का आधार कार्ड जारी करा लेता है तो उनका राशनकार्ड और प्रधानमंत्री आवास जारी कर दिया जायेगा। उन्हें राज्य शासन की नियमानुसार सभी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें