सिंघोड़ा : पुरानी रंजिश को लेकर पति पत्नी को जान से मारने की धमकी
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली में पुरानी रंजिश को लेकर पति पत्नी को जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभुलाल सोना ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है कि 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से 27 जुलाई को उसके मोहल्ले का नरेश सोना पुरानी रंजिश को लेकर हमेशा अश्लील गाली गलौज बोलकर जान से मारने की हमेश धमकी देता है तथा उसकी पत्नी को सुलोचना सोना को भी गाली गलौज कर हमेशा जान से मारने की धमकी देता है।
27 जुलाई को 12 बजे उसकी पत्नी को मां बहन की गाली गलौज कर रहा था घटना के समय वह तथा उसके गांव का पूर्व सरपंच देवेंद्र मुन्ना देखे व सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें