महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में हरेली त्यौहार धूमधाम से म... - CG Sandesh

महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

प्रदेश में आज हरेली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. स्कूलों में भी हरेली पर्व पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. महासमुंद के महर्षि विद्या मंदिर में भी हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया. स्कूल में छात्र-छात्राओं के खेलकूद के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी संपन्न हुई. विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा इस त्यौहार के महत्त्व को विद्यार्थियों बताया गया तथा इस त्यौहार की भूमिका को भी बताया गया. महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य ने भी गेड़ी पर चलने का आनंद उठाया. शिक्षकों द्वारा भी स्थानीय खेलों का आनंद लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें