बसना : पुरानी जमीन व पैसा मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत ग्राम अंकोरी में पुरानी जमीन व पैसा मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
प्रदीप डडसेना ने बताया कि वह ग्राम अंकोरी में रहता है गांव में टेलर का कार्य एवं खेती किसानी का कार्य करता है कि 26 जुलाई 2022 के दोपहर के करीबन 01.30 बजे वह दवाई छिडकने के लिऐ अपने खेत जा रहा था । उसके चाचा रजिस्टीलाल के घर के पास पहुंचा था उसी समय उसके चाचा रजिस्टीलाल एवं उसका लडका प्रमोद डडसेना आया व पुराने जमीन संबंधित बात को लेकर अश्ललील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया व प्रमोद डडसेना ने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया व जान से माने की धमकी दिया । रजिस्टीलाल घर के अंदर गया व टंगिया लेकर आ गया और जान से मर दूंगा कहकर धमकी देने लगा जिससे वह बचकर गांव के देशराम सिदार के घर छुप गया । मारपीट से उसे बांऐ पैर, गला दाहिने पैर मे एवं कमर में चोट लगा है। घटना को गांव के राजकुमार सिदार,देखा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जबकि पुर्णिमा डडसेना पति प्रमोद डडसेना ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम अंकोरी थाना बसना का निवासी है। 26 जुलाई के 11.00 बजे गांव के ही निवासी चंद्रमणी डडसेना, वह घर पर अकेली थी उसी समय उसके घर आकर पैसा मांगने लगा मना करने पर उसके साथ बदतमीजी कर गाली गुप्तार करने लगा व हाथ मुक्का से मारने लगा जिससे चिल्लाने पर गांव के रनजीत मिरी आया उसने छुडाया जिससे चन्द्रमणी चला गया कुछ देर बाद चन्द्रमणी का बेटा प्रदीप डडसेना उसके घर आया वह भी उसे गाली गलौच कर मारपीट किया जिससे उसके हाथ में चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।