छात्र ने व्हाट्सएप्प स्टेटस में लिखा - मैं सुसाइड कर रहा हूं... - CG Sandesh

छात्र ने व्हाट्सएप्प स्टेटस में लिखा - मैं सुसाइड कर रहा हूं, नदी में मिली लाश

दंतेवाड़ा जिले की डंकनी नदी में 11वीं क्लास में पढ़ने वाले रिंकू मरकाम का शव मिला था. छात्र ने मंगलवार रात को अपने वाट्सएप स्टेटस में लिखा - मैं सुसाइड कर रहा हूं. छात्र बुधवार की सुबह दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली से स्कूल जाने के लिए निकला पर स्कूल नहीं पहुंचा. दूसरे दिन डंकनी नदी में उसकी लाश मिली.

मृतक छात्र कुआकोंडा ब्लाक के बुरगुम ग्राम पंचायत का रहने वाला था, जो दंतेवाड़ा में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करता था. मृतक रिंकू के दोस्त विवेक तेलांम ने बताया रिंकू चुपचाप रहता था. किसी से बात नहीं करता था. स्टेटस मैंने देखा था जिसके बाद रिंकू को वाट्सएप पर मेसेज भी किया था, पर मैसेज डिलवर नहीं हुआ. पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें