सिंघोड़ा : आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चियों सहित 5 की मौत,  3... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चियों सहित 5 की मौत, 3 की हालत गंभीर

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र से आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो बच्चियां और 3 महिलाएं शामिल हैं. 6 महिलाएं झुलस गई हैं. इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सरायपाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घाट कछार निवासी महिलाएं, बच्चियां और अन्य लोग शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इसी दौरान अचानक से मौसम बदला और तेज आवाज व चमक के साथ बिजली खेत में गिर पड़ी. हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. पहले तो किसी को समझ में नहीं आया, फिर देखा कि 12 से 15 लोग खेत में बेसुध पड़े हुए हैं.

इसके बाद आसपास के खेत में काम रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. थोड़ी देर में संजीवनी एंबुलेंस पहुंच गई. इससे सभी घायलों को सरायपाली अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बच्ची जानकी पुत्री भागीरथी व लक्ष्मी पुत्री मीनू और महिला बसंती नाग पत्नी चीनू नाग, जमोवती पति जयदेव नोहर मति पत्नी नील कुमार को मृत घोषित कर दिया.

वहीं पंक्जनीं पत्नी मीनू यादव, पार्वती मालिक पुत्री नारायण, तपस्वी पुत्री नारायण, पुन्नी पत्नी भूरौ, गीतांजति पत्नी विनोद और शशि मुझी पत्नी अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज जारी है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें