छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना-सरायपाली की बैठक संपन्न, आने वाले दिनों में सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण के सम्बंध में हुई चर्चा
छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना-सरायपाली के बैठक 28 जुलाई को बसना के रेस्ट हाउस में सपन्न हुई, जिसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम मुख्य अतिथि रहे मुन्नीलाल अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के साथ बसना सरायपाली के सदस्यों से चर्चा किए.
इस बैठक में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वालफेयर यूनियन बसना और सरायपाली के कुछ सदस्यों को अन्य यूनियन द्वारा बिना समर्थन के जोड़ कर पदाधिकारी बना दिया गया था, जिसके बारें में चर्चा किया गया और घटना की जानकारी थाने में देने की बात कही गयी. छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, बसना में केशव साहू ने सदस्यता ग्रहण किया साथ ही केशव साहू को उपाध्यक्ष का भी पद भार दिया गया है.
आने वाले दिनों महासमुन्द जिले में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं समाज कल्याण के लिए बेहतरीन कार्य करने वालों को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सम्मान करेगा. बैठक में इस कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया गया.
बैठक में हरियाली त्योहार के उपलक्ष्य में यूनियन द्वारा पेड़ पौधे रोपण करने का लक्ष बनाया गया है साथ ही साथ यूनियन का एक बैंक बचत खाता खोलने के बारे में भी चर्चा किया गया.
बैठक में बसना छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष हेमन्त वैष्णव, सरायपाली अध्यक्ष जय कुमार सारथी, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्रकार, बसना के पत्रकार साथियों में अनुराग नायक, सुकदेव वैष्णव, अविनास नायक, त्रिवेंद्र जगत, बसना ब्लॉक महासचिव रूपानंद साव, रवि जगदल्ला, मुजम्मिल कादरी, आर.के. दास, देशराज दास, केशव साहू, प्रकाश पटेल, अजय पटेल, परशुराम कैवर्त, अभय धृत लहरे, अंजोर यादव, संकर लहरे, श्रुति लकड़ा, नृपनिधि पाण्डे, बुंदलाल, फगुलाल सहित बसना एवं सरायपाली के सदस्य उपस्थित रहे.