सरायपाली : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मा... - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत अंबेडकरनगर में पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सीताकांत मिर्धा वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर सरायपाली में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है कि 27 जुलाई 22 के शाम करीबन 07/30 बजे अपनी मोटर सायकल CD डिलक्स से दुकान सामान खरीदने जा रहा था कि डीपापारा बोरिंग के पास मोहल्ले के औरत लोग झगड़ा हो रहे थे जिसे देखकर उसके द्वारा लोगों को झगड़ा करने से मना करने पर वहीं पास में खड़े सदानंद तू बीच में क्यों बोल रहा है कहकर मां बहन की गाली गलौच करने लगा जिसे उसके द्वारा मना करने पर उसके पास ही खड़े उसके पिता पुस्तम बहुत बोलता है कहकर अपने हाथ में रखे डंडे को अपने लड़का सदानंद को देते हुए मार साले को कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच दिया और सदानंद डंडे से उसके पीठ को मारा जिससे वह गाड़ी से गिर गया । सदानंद और उसका पिता आइंदा हमारे मामले पर दखल दिये तो तुम्हें जान से मार देंगे बोलकर धमकी दिया। मारपीट करने से उसके कंधा ,हाथ और घुटना में चोट लगा है। घटना को मुंडु, लखन , रमाकांत , शिवशंकर देखे सुने हैं एवं झगड़ा को छुड़ायें हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जबकि पुस्तम मिरी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर सरायपाली में रहता है कि खेती किसानी का काम करता है कि उसके मोहल्ले के अंबेडकर चौक में पंचायत मिटींग बैठे थे। उसके दोनों लड़के सदानंद मिरी व गुणसागर मिरी भी मिटींग में बैठे थे कि उसी समय सीताकांत, रमाकांत , प्रमोद , पवन , कमलेश उसे एवं गुण सागर मिरी को देखते ही पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौच करते हुए सभी एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए उसे और उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दिये । मिटींग में उपस्थित लोग रामेश्वर, बिरझू, हेमलाल ने झगड़ा को छुड़ाये हैं एवं घटना को मिटींग उपस्थित अन्य लोग भी देखे सुने हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें