महासमुंद  : आकाशीय बिजली गिरने से 5 श्रमिकों की मृत्यु, कलेक... - CG Sandesh

महासमुंद : आकाशीय बिजली गिरने से 5 श्रमिकों की मृत्यु, कलेक्टर ने घायलों का बेहतर उपचार के दिए निर्देश

6 घायल एक गम्भीर घायलों का इलाज जारी

 स्वास्थ्य मंत्री ने की घायल महिला से बात जाना हाल
 
महासमुंद ज़िले के सरायपाली ब्लॉक सिंघोडा थाना क्षेत्र के घाटकछार गांव के खेती-बाड़ी का काम कर रहे 11 श्रमिकों पर आकाशीय बिजली गिरी। अनुविभागीय दंडाधिकारी सरायपाली ने बताया कि पाँच महिला श्रमिकों की घटना स्थल पर मृत्यु हों गई। 6 महिला श्रमिक घायल हुई। सभी को एंबुलेंस के ज़रिए सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गांव वालों और पुलिस की मदद से सभी को सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जिसमें से 5 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है और घायलों का प्राथमिक उपचार सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। आला अधिकारी के साथ-साथ सरायपाली एसडीएम और विधायक किस्मतलाल नंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी ली। एक महिला गम्भीर है। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते यह दुःखद हादसा हुआ। सभी श्रमिक महिलायें खेत में काम कर रही थी।
     
सरायपाली के सिंघोडा थाना अंतर्गत ग्राम घाटकछार पड़ोसी ओड़िसा प्रदेश की सीमा से लगा गांव है। एसडीएम नम्रता जैन ने बताया कि मृतकों में कु जानकी पिता भागीरथी, कु लक्ष्मी यादव पिता मीनू, बसंती नाग पति चीनू नाग, जमोवती पति जयदेव, नोहर मति पति नीलकुमार है। घायलों में पंक्जनीं पति मीनू यादव,पार्वती मालिक पिता नारायण ,तपस्वनी पिता नारायण .पुनिबाई पति भुरौ ,गीतांजलि पति विनोद और शशि मुझी पति अर्जुन है। घायलों का सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुई महिला से वीडियो कॉलिंग के ज़रिए बात की उनका हालचाल पूछा उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सभी घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे को सभी ज़रूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा। गम्भीर घायल को ज़रूरी होने पर ज़िला चिकित्सालय या अन्य अस्पताल में इलाज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर क्षीरसागर ने एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन को तत्काल राहत राशि मुहैया कराने एवं प्राकृतिक आपदा प्रकरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक गम्भीर मरीज़ पुनिबाई को उपचार हेतु राजधानी रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफ़र किया गया है। शेष घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की टीम उपचार कर रही है। इलाज के लिए सभी ज़रूरी दवाइयाँ एवं चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें