बसना : नगर पंचायत का गौरवपथ अब नगर को करने लगा है कलंकित, मर... - CG Sandesh

बसना : नगर पंचायत का गौरवपथ अब नगर को करने लगा है कलंकित, मरम्मत के लिए भी नही है बजट.

बसना नगर पंचायत का गौरवपथ अब नगर को कलंकित करने लगा है. नगर के इस गौरव पथ से स्थानीय नागरिक सहित यहाँ से गुजरने वाले अन्य अन्य राज्यों के लोग परेशान हैं. भारी वाहन के गुजरने की जानकारी होने के बावजूद खाई जैसे गड्डे भरने के नाम पर ईंट के टुकड़ों का मलबा गिरा दिया जाता हैं.

इस पर नगर पंचायत के इंजिनियर कहते हैं कि नगर पंचायत में इसके लिए बजट नहीं है. हमारे द्वारा कई बार शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चूका है. वहीं नगर के नागरिक इसके लिए नगर पंचायत बसना को जिम्मेदार बता रहें हैं. हालाकि स्थानीय जनप्रतिनिधि इसके लिए खुलकर विरोध करने से भी बचते हैं.

ज्ञात हो कि सरायपाली नगरपालिका में भी विगत कई वर्षों से मेन रोड की हालत ख़राब थी, लेकिन वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधि और हरदीप सिंह रैना के सड़क में बन रहे तालाब में बैठकर अपना विरोध इस प्रकार दर्शाया कि इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल सड़क को बनवाया गया.

बसना नगर के पदमपुर रोड में सड़क की स्थिति पर स्थानीय नागरिक क्या कहते हैं यह आप नीचे वीडियो में देखें.  


अन्य सम्बंधित खबरें