महासमुंद : जिले की अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने की खुदखुशी
महासमुंद जिले में 29 जुलाई को अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने फांसी लगा ली.
पहली घटना महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम रावणभाठा की है, जहाँ एक युवती ने अज्ञात कारण से अपने कमरे में फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मीनु ढीमर पिता स्व. बगस उम्र 25 साल ग्राम रावणभाठा की निवासी थी.
दूसरी घटना में 29 जुलाई को पटेवा थाना क्षेत्र के बेलपारा निवासी एक व्यक्ति ने
आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक भुनेश्वर यादव पिता बनऊ राम
उम्र 42 साल ने मेहत्तर चख , खुम्हारमुड़ा
बेलपारा में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.
तीसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बैगाखम्हरीया की है, जहाँ मृतक कमल ध्रुव पिता पंचकोर उम्र 30 साल ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली.
पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.