बसना : लोगों को तथा ससुर को मारने के लिये दौड़ा रहा धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस स्टाफ को 29 जुलाई 2022 को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग हेतु भंवरपुर रवाना हुआ था कि गश्त के दौरान फोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम पसेरलेवा में लोहे से बना कटार नुमा परसुल धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहा है पुलिस स्टाफ मौके पर ग्राम पसेरलेवा पहुंचकर देखा तो एक आदमी अपने हाथ में लोहे से बना हुआ कटार नुमा परसुल धारदार हथियार लेकर लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मारने के लिए दौड़ा रहा था वहां पहुंचे डायल 112 के कर्मचारी एवं लोगों की सहायता व पुलिस सैनिक को साथ लेकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा पूछताछ करने पर अपना नाम वीरेंद्र पटेल पिता अर्जुन पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी पसेरलेवा केलवारडबरी चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
वहां पर उपस्थित लोगों में से एक आदमी, आरोपी का ससुर जी ने बताया कि वह इसका ससुर जी है, शराब पीने से मना किया तो उसे झगड़ा विवाद कर उसके छोटे दामाद चम्मन नायक एवं उसे वीरेंद्र पटेल हाथ में लोहे के कटार नुमा परसुल धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा था दमाद चुम्मन नायक एवं गवाह के द्वारा मना करने पर उन्हें भी लोहे का बना कटार नुमा धारदार हथियार को लहराते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा रहा था कि आरोपी के कब्जे से एक लोहे से बना कटार नुमा धारदार हथियार करीब कीमती 200 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।