महासमुन्द : 7 लोगों ने खेत में युवती के साथ की अश्लील हरकत
महासमुन्द थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ खेत में 7 लोगों द्वारा अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की 27 जुलाई की दोपहर 7 लोगों ने युवती के खेत में जाकर एकराय होकर युवती के साथ जमीन विवाद को लेकर बेईज्जत करने के नियत से छाती, जांग को दबाकर गंदे-गंदे अश्लील ईशारे कर जान से मारने की धमकी दी. युवती ने 30 जुलाई को इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी.
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने कुर्मी पारा निवासी सातों आरोपी अरविन्द चन्द्राकर, लक्की चन्द्राकर, पोषण चन्द्राकर, रिषभ चन्द्राकर, नितीन चन्द्राकर, रमेश चन्द्राकर, राजेश चन्द्राकर के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 323, 147, 354 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें