बसना : बोलेरो वाहन में 32 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी... - CG Sandesh

बसना : बोलेरो वाहन में 32 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस को 31 जुलाई 2022 को पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम पलसापाली बेरियर पदमपुर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी ओडिसा पदमपुर रोड की तरफ से एक संदिग्ध महिन्द्रा बोलेरो पिकप वाहन क्रं0 OD 17 V 5442 आते दिखा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिसे रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम उत्तम गेजा पिता परक्षीत गेजा उम्र 32 साल निवासी भालीयापदर थाना मुनुमुंडा जिला बौद्ध उडिसा, तथा बाजु सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम टंकधर सेठी पिता अक्षय सेठी उम्र 20 साल निवासी जगती थाना , जिला बौद्ध उडिसा का रहने वाला बताये उक्त पिकप वाहन के बाजू सीट के निचे सफेद रंग के बोरी में रखे सामान से गांजा जैसे पदार्थ का गंध आ रहा था एवं दोनो व्यक्तियो का हरकत संदिग्ध लगने से हमराह स्टाफ द्वारा चारो तरफ से घेराबंदी कर गांजा के गंध के बारे में पुछताछ करने पर बोरी में गांजा रखना बताये.

आरोपी द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 32 कि. ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती 640000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर महेन्द्र पिकअप वाहन क्र- OD-17 V-5442 किमती 05 लाख रू. में परिवहन करते मिला जिससे 02 नग मोबाईल किमती 3500 रू. एवं ATM कार्ड ड्रायविंग लायसेंस जुमला कीमती 11,43,500 रूपये को जप्त कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 20(ख), 29 नार0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें