पहली बार रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का आयोजन : मुख्य... - CG Sandesh

पहली बार रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का आयोजन : मुख्यमंत्री को ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का पहला टिकट भेंट

पहली बार रायपुर में आयोजित हो रही प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में विजेंदर सिंह करेंगे घाना के इलिआसु सुले से मुकाबला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट ‘द जंगल रंबल’ के आयोजक मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। आयोजकों ने मुख्यमंत्री ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का पहला टिकट भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का आयोजन 17 अगस्त को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। बॉक्सिंग फाइट में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह घाना के बॉक्सर इलिआसु सुले से मुकाबला करेंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बॉक्सिंग फाइट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रथम टिकट देने के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चिन्मय तिवारी और सुमन त्रिपाठी उपस्थित थीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें