महासमुंद : अलग-अलग घटनाओं में 3 ने की आत्महत्या
31 जुलाई को महासमुंद जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली.
पहली घटना तेन्दुकोना थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक युवक ने अपने घर के बाड़ी में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कोयलचंद साहू पिता चैन सिंह साहू उम्र 29 साल ग्राम चुर्रूपाली का निवासी था.
दूसरी घटना में पिथौरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने ग्राम हरदी के खेत में 31 जुलाई की दोपहर फांसी लगा ली. बताया गया की मृतक भानु यादव पिता चन्द्रहाश यादव उम्र 22 साल ग्राम हरदाना का निवासी था.
वहीं तीसरी घटना में 31 जुलाई की रात वार्ड नं. 02 ईमली भांठा महासमुन्द में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनहरण पिता शिव यादव उम्र 58 साल साकिन वार्ड नं. 02 ईमली भांठा महासमुन्द का निवासी था.
पुलिस ने तीनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.