महासमुंद : कोविड प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक
स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा
हर घर झण्डा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील
स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र पुलिस जवानों, होमगार्ड, एन.सी.सी., स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी होगा। कोविड-19 के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। उन्होंने कहा जिले के अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 08ः00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाए ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में उपस्थित हो सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने अधिकारी-कर्मचारी के नाम 10 अगस्त से पहले कार्यालय कलेक्टर में भेज दें। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से अपने-अपने निवास पर और कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज लगाने अपील की। इसके साथ ही निजी संस्थाओं से भी आग्रह किया वे अपने भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं एवं 15 अगस्त 2022 के अवसर पर रात्रि में भवनों पर रोशनी भी करें। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। समारोह स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
कलेक्टर क्षीरसागर ने बैठक में कहा कि जिले में वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज का कार्य लगातार चलता रहे। आप लोगों के सफल कामों के कारण ही जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है। उन्होंने गौठानों में नियमित गोबर खरीदी और वर्मी उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृष्ण कुंज में पौधा रोपण की तैयारी और वन विभाग को जमीन आबंटन की जानकारी ली। आप लोग इस कार्य में पूरे अनुभवी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, जन शिकायत और कलेक्टर जनदर्शन पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने की बात कही।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें