महासमुंद : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं
कलेक्टर जनदर्शन में 89 आवेदन मिले
कलेक्टर ने अधिकारियों को नागरिकों के समस्याओं का शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश
इनमें महासमुंद विकासखण्ड के खैरटखुर्द के किसान नेतराम साहू ने बताया कि वर्ष 2020-21 मेंप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराया था। किंतु अभी तक उनके खातें में फसल बीमा योजना की राशि प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी तरह कटंगतराई के दशरथ बुड़ेक ने अपने भूमि के नक्शें में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम घोड़ारी के जोहतराम निषाद ने समर्थन मूल्य पर किए गए धान बिक्री की अंतरित राशि दिलाने, सेवानिवृत्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका पद्मनी राज ने अपने पेंशन का निराकरण करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम भागवत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें