महासमुन्द : महिला के साथ जबरदस्ती किया दुष्कर्म, FIR दर्ज - CG Sandesh

महासमुन्द : महिला के साथ जबरदस्ती किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

महासमुन्द थाना क्षेत्र से महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी महिला के पति के साथ घर में आना जाना करता था. महिला के पति का कोरोना से मौत हो गया. उसके बाद भी आरोपी महिला के घर आया करता था. आरोपी ने घर में नहा रही महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाया और लगातार उसके साथ शारिरिक संबंध बनाता रहा. पीड़ित महिला ने जब शादी के लिए बोला तो अश्लील गाली गुप्तार करने लगा.

पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने जामगांव निवासी नारायण साहू के खिलाफ भादवि की धारा 376, 2 (ढ़) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें