महासमुंद : जच्चा व बच्चा दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के... - CG Sandesh

महासमुंद : जच्चा व बच्चा दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति किया जा रहा जागरूक

महासमुंद : ऐसी कितनी ही महिलाएं है जो अपने बच्चो को अपना दूध नहीं पिलाती, तभी तो बच्चो में कुपोषण होता है और वह जल्दी-जल्दी बीमार होते है। माँ का दूध अपने बच्चे के लिए सम्पूर्ण आहार है। जहाँ पहले 6 महीने के लिए बच्चे को सिर्फ माँ का दूध पिलाना चाहिए, वही जब वह 6 महीने का हो जाये तो उसे अपने दूध के साथ दाल चावल, खिचड़ी, दलिया और सब्ज़ी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शुरू कर देनी चाहिए।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पूरे महासमुंद ज़िले में वजन तिहार व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। हर साल विश्व भर में 1 से 7 अगस्त के बीच वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करना, साथ ही इससे जच्चा व बच्चा दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करना है। प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने, शिशुओं, बच्चों को बीमारी और कुपोषण से बचाने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों का वजन लिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से 01 से 07 अगस्त तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए और स्वास्थ्य कर्मचारी केन्द्र निरीक्षण वजन त्यौहार कार्यक्रम व टीकाकरण, रेडी-टू-ईट वितरण भी किया जा रहा है। माताओं को बच्चों को स्तनपान कराने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के ज़रिए जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ जनप्रतिनिधि सहित महिला समूह और अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है। आंगनबाड़ी और ग्राम स्तर पर नारे लेखन, वॉल रायटिंग, पोस्टर-बैनर के माध्यम से स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों का प्रचार-प्रसार का काम भी चल रहा है।
मालूम हो कि स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष ने वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन की स्थापना की जिससे 1992 से विश्व स्तनपान सप्ताह 170 देशों में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘स्तनपान शिक्षा और सहायता के लिए कदम बढ़ाएं‘ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें