बसना : खेत की बोआई करने गई महिला के साथ परिवार वाले ने की हा... - CG Sandesh

बसना : खेत की बोआई करने गई महिला के साथ परिवार वाले ने की हाथ मुक्का डंडे से पिटाई

बसना थाना अंतर्गत ग्राम ठेलकोदादर खेत की बोआई करने गई महिला के साथ परिवार वाले ने की हाथ मुक्का डंडे से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हिमाद्री पटेल ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम राजा सेवईया में रहती है , ग्राम ठेलकोदादर में उसका मायके है जहां उसकी स्वयं की जमीन है वहां खेती किसानी का काम करती है. 29 जुलाई 2022 के सुबह 11.30 बजे वह अपने खेत की बोआई करने गई थी, उसी समय उसके बडे भाई निरपति पटेल और भतीजा टीकाराम और किशन पटेल खेत में आकर उसके खेत को धान बोआई कर रहे हो कहकर टीकाराम गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है और किशन डण्डे से मारपीट किया है और निरपति पटेल उसे गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किया है। मारपीट से गले में, पीट में, बांया और दाहिना घुटने में चोट आया है। घटना को वह अपने पिताजी को बताई है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा  294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें