बसना : डॉल्फ़िन बस पलटी, ड्राईवर निकलकर भागा, चालक के खिलाफ ... - CG Sandesh

बसना : डॉल्फ़िन बस पलटी, ड्राईवर निकलकर भागा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिटांगीपाली एनएच 53 रेस्ट एरिया के पहले बिटांगीपाली के पास डाल्फीन बस पलटी, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

हबीब खान ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं0 10 बसना में रहता है, ठेकेदारी का काम करता है, वह 01 अगस्त 2022 के करीब 11.00 बजे बसना अपने घर से बडेटेमरी पारिवारिक रिस्तेदारी में इफतयार मे जा रहा था कि एनएच 53 बिटांगीपाली रेस्ट एरिया में बाथरूम के लिए रूका था.

तो देखा कि रायपुर की ओर से आ रही डाल्फीन बस क्रं0 OD 05 AM 7165 लहराते हुए रोड के उत्तर दिशा के रेस्ट रूम की ओर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए चालक द्वारा बस को नियंत्रण नहीं करने से बस रोड किनारे पलट गयी वह देखा तत्काल चालक बस से निकल कर भाग गया । बस में बैठे बस कंडक्टर सुनील विश्वाल, सेकन्ड ड्रायवर सैयद अली एवं अन्य 5-6 लोगो को चोंटे आई है । बस चालक के द्वारा अपने बस को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से एक्सीडेंट हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने डाल्फीन बस चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें