खेत में काम कर रही थी महिला अचानक गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौ... - CG Sandesh

खेत में काम कर रही थी महिला अचानक गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। बुधवार को जांजगीर-चांपा में गाज गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से झुलस गई।

झुलसी महिला को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। खेत में काम करने के दौरान तेज बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी है। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच पामगढ़ थाना क्षेत्र बारगांव की दर्जनभर से ज्यादा महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। 

तेज गर्जना के साथ महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे बारगांव निवासी धनबैया बाई कश्यप (40 वर्ष) और बबिता कुलकर्णी (33 वर्ष) गाज की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। तीसरी महिला केसला बाई गंभीर रूप से घायल है, जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

खेत में काम कर रहीं अन्य महिलाओं ने तीनों महिलाओं को बेहोश हालत में देखा। गांव के लोगों ने तीनों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिलाएं बारिश से बचने सुरक्षित सुरक्षित स्थान की ओर जा रही थीं तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची।



अन्य सम्बंधित खबरें