तुमगांव : भैस भैंसा चोरी करने वाले के विरूध्द मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगांव : भैस भैंसा चोरी करने वाले के विरूध्द मामला दर्ज.

कन्हैया लाल यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बोरिद चौकी सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है. हाल ग्राम रीवाडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार(छ.ग.) में निवास करता है कि उसका खेती बाडी के साथ पशुपालन का व्यवसाय है कुछ पशुओं भैस, भैंसा को पालने के लिए उसके चरवाहा कुमार यादव निवासी बोरिद के पास पालने के लिए रखे है.

01अगस्त 2022 को कुमार यादव ने फोन कर बताया कि उसका 09 भैंस जिसमें 08 नग भैंस जिसमें 01 . रंग भूरा सिंग मुर्रा 02. रंग भूरा सिंग खडा 03. रंग काली सिंग उपर नीचे है जिसका पूंछ का लबाई छोटी है 04. रंग काली सिंग मुर्रा 05. रंग काली सिंग मुर्रा 06. रंग काली जिसका दोनों सिंग नीचे झुका हुआ 07. रंग केसरी सिंग छुरिया 08. रंग काली सिंग खडा 09. एक पडवा करीब 02 साल कान में टेब लगा हुआ है सिंग छोटा है कुल 09 नग भैंस नहीं दिख रहा कहीं चला गया है या चोरी हो गया है.

तब वह अपने पशुआ को खोजने के लिए बोरिद की ओर गया वे लोग पता तलाश कर रहे थे कि आल्हा यादव निवासी चुहरी ने फोन कर बताया कि उसका भैंस को हांकते हुए चुहरी के पास से 01 अगस्त के शाम करीब 05 बजे 03 व्यक्ति लेकर जा रहे थे कि उसके भैंस को पहचान कर आल्हा उन लोगों को रोकने का प्रयास किया है कि रोकने पर 02 व्यक्ति भाग गये 01 व्यक्ति को पकडे हैं बताये वह तत्काल चुहरी पहुंचा है तथा लडके से पूछने पर अपना नाम विशाल आवडे पिता योगेन्द्र आवडे ग्राम भोरिंग का होना बताया अपने साथ रहे दो व्यक्तियों का नाम रवि आवडे व कमल जोशी थे बताया उसके पास से उसके उपरोक्त सभी भैंस मिले हैं. चुहरी के आल्हा के साथ कुछ लोग उसके पशु को रोककर रखे हैं आल्हा उक्त दोनों भागे व्यक्तियों को देखकर पहचान लुंगा बताया है. प्रार्थी कन्हैया लाल यादव की रिपोर्ट पर तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 379 ,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें