बसना : चार अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर कोटवार से की मा... - CG Sandesh

बसना : चार अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर कोटवार से की मारपीट

थाना बसना अंतर्गत गढपटनी रोड मोड के पास, चार अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर जमकर की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

खुबचंद लहरे ने पुलिस को बताया कि बसना वार्ड नंबर 05 थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है किराना दुकान चलाता है कि 02 अगस्त 2022 को अपने मोटर सायकल मे ग्राम गढपटनी ग्राम बरगांव के कोटवार बासु के साथ गये थे । शाम करीब 07.00 बजे ग्राम गढपटनी से वापस आ रहे थे कि गढपटनी रोड मोड के पास टाईल्स दुकान के सामने पहुंचे थे कि 03, 04 अज्ञात व्यक्ति उसे रूकने के लिए बोले तब उसके द्वारा क्यो रूकुंगा बोलने पर उन लोगो के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते एवं जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी मोटर सायकल के पीछे बैठे कोटवार बासु को अचानक हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तब उसके द्वारा क्यो मारपीट कर रहो हो कहने पर उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किये है ।

मारपीट करने से उसे दाहिने आंख के नीचे एवं बांये हाथ के कोहनी मे चोट लगा है । मारपीट करते देख कोटवार बासु वहां डर से भाग गये । घटना के बारे मे मुस्ताक चीकनवाला, सलमान खान को बताया है । उन 03, 04 अज्ञात व्यक्तियो को देखने से पहचान लेगा । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें