पटेवा : 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं 23 लीटर कच्ची महुआ शराब... - CG Sandesh

पटेवा : 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं 23 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए दिनाँक 02/08/2022 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम पचरी का विनोद मारकंडे अपने चिकन ठेला में एवं मोहन टंडन दानव तालाब के पास पीपल पेड के नीचे तथा संजय जोशी भीखू डडसेना के चिकन सेंटर के पास ग्राम पचरी में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपियान 01 विनोद मारकंडे पिता छगन लाल मारकंडे उम्र 19 साल साकिन भांठापारा पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद से एक हरा रंग के प्लास्टिक थैला अंदर 30 पौवा देशी प्लेन शराब, 02 मोहन टंडन पिता विश्वदेव टंडन उम्र 26 साल साकिन पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद से अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में कुल 08लीटर महुआ शराब एवं 03 संजय जोशी पिता गोकुल जोशी उम्र 30 साल साकिन पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद से अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में कुल 07 लीटर महुआ शराब तथा दिनांक 03/08/2022 को आरोपी लक्ष्मी यादव पिता सुरीत यादव उम्र 25 साल साकिन पटेवा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद से अलग अलग क्षमता वाली कुल पांच प्लास्टिक डिब्बा में कुल 08 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर क्रमश: अपराध क्रमांक 189/2022, 190/2022, 191/2022 एवं 192/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर सभी आरोपिया को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
01 विनोद मारकंडे पिता छगन लाल मारकंडे उम्र 19 साल साकिन भांठापारा पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद छ.ग.
02 मोहन टंडन पिता विश्वदेव टंडन उम्र 26 साल साकिन पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद छ.ग.
03 संजय जोशी पिता गोकुल जोशी उम्र 30 साल साकिन पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद छ.ग.
04 लक्ष्मी यादव पिता सुरीत यादव उम्र 25 साल साकिन पटेवा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद छ.ग.

जप्त शराब/संपत्ती का विवरण :-
30 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 2400 रू0 एवं
कुल 23 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6900 रूपये कुल जुमला 9300 रूपये।

संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक गोपाल ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा के मार्गदर्शन में ASI चम्पु कुमार साहू, प्रआर अशवंत मन्नाडे, प्रआर प्रदीप बरिहा, मप्रआर उत्तरा दीवान, आरक्षक सुनील चन्द्रवंशी, संजय सोनी, तिलक साहू, गिरवर साहू, गौतम साहू, मआर पुष्पलता ठाकुर एवं थाना पटेवा स्टाफ द्वारा की गयी है ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें